19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में कोहरा, पश्चिम में सतही हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में दिल्ली, हरियाणा की ओर से आए कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Winter In Rajasthan

जयपुर। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में दिल्ली, हरियाणा की ओर से आए कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे के कारण उत्तरी जिलों में रात के तापमान में कमी आई है, वहीं पश्चिमी इलाका सतही हवाएं बहने के कारण सर्द रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर की ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज और सर्द रहने का अनुमान है।

राजधानी जयपुर में बीती रात पारा स्थिर रहने पर भी रात में मौसम सर्द रहा, वहीं आज सुबह सूर्योदय तक हवा में नमी के कारण शहरवासियों को ठिठुरन महसूस हुई। आज शहर का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा वहीं सुबह नौ बजे दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी इलाकों में मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव के असर से शहर में अगले चौबीस घंटे में रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने व सुबह शाम में धुंध का असर रहने की संभावना है।