
जयपुर में महिला जज Stalking की शिकार, फोटो एडिट कर किया ब्लैकमेल, मांगे 20 लाख
जयपुर। राजधानी में कार्यरत एक महिला जज की फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग करने वालों ने पहले तो कोर्ट रूम में ही महिला जज को एक पार्सल भेजकर एडिट फोटो भेजी और 20 लाख रुपए मांगे। महिला जज ने नजरअंदाज किया तो फिर सरकारी आवास पर पहले जैसा पार्सल भेजकर 20 लाख रुपए मांगे।
रुपए नहीं देने पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। महिला जज ने सदर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक 20 से 25 वर्षीय युवक पार्सल देकर जाता नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर ब्लैकमेल करने वालों को तलाश रही है।
महिला जज ने रिपोर्ट में बताया कि 7 फरवरी को कोर्ट में रही थी। तभी दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट का स्टेनो एक पार्सल लेकर आया। स्टेनो ने बताया कि एक व्यक्ति यह पार्सल देकर गया है और आपके बच्चों की स्कूल से लेकर आना बताया है। पार्सल लेकर आने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भी नहीं बताया और जल्दबाजी में चला गया। पार्सल खोला तो उसमें एक मिठाई का डिब्बा व शादी में शगुन देने वाला सिक्का लगा लिफाफा रखा था। पीले रंग के लिफाफे पर पीडि़त महिला जज का नाम और कोर्ट का पता लिखा था। लिफाफे में तीन फोटोग्राफ थे। जो एडिट कर अश्लील बनाए गए थे, जिसमें महिला जज की एक फोटो थी। महिला जज की फोटो को क्रॉस किया हुआ था।
धमकी भरा एक पत्र भी था, जिसमें गंदी भाषा के साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। फोटो के साथ भी अश्लील बात लिखकर पति के मोबाइल नंबर थे। यह सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बनाई जाना प्रतित होता है। ब्लैकमेल करने वालों ने जज के सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो लेकर एडिट की थी। पीडि़त महिला जज ने आशंका जताई है कि कोई उनका पीछा कर रहा है। ब्लैकमेल करने वाले ने बच्चों के स्कूल तक की जानकारी लिख रखी थी।
Published on:
08 Mar 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
