
pic
Rajasthan News: मां को मौत के मुंह में जाता देख बेटी के पसीने छूट गए, उसने आव देखा ना ताव अपनी मां के बाल काट दिए। मां की जान बच गई लेकिन वह कुछ चोटिल जरूर हो गई। हैरान करने वाली यह घटना चित्तौडगढ़ जिले से सामने आ रही है। दरअसल भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव में मूंगफली की फसल साफ करने के दौरान यह सारा घटनाक्रम हुआ। गांव में रहने वाली गीता बाई थ्रेसर से मूंगफली निकाल रही थी।
इसी दौरान गले में साड़ी का एक हिस्सा और बाल थ्रेसर मशीन में फंस गए। साड़ी का मानो फंदा बन गया और बाल भी मशीन में खींचते चले गए। जान बचाने के लिए जब गीता देवी कोई खास प्रयास नहीं कर सकीं तो वे तेजी से चीखने लगी। पास ही खेत पर काम कर रही 16 साल की बेटी चंदा दौड़कर मां के पास आई। उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने मां को जोर से पकड़ लिया और पिता को आवाज लगाना शुरू कर दिया।
इस बीच चंदा की पकड़ कमजोर होती जा रही थी। चंदा के पिता वहां आए और उन्होनें तुरंत गीता देवी को थामा। दोनो पैर और कमर का हिस्सा सख्ती से पकड़ा। इस बीच चंदा ने वहां पास ही रखी कैंची से मां के बाल और साड़ी का हिस्सा काट दिया। गीता देवी की जान बच गई लेकिन बाल उखड़ जाने के कार सिर में चोट लगी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि एक दो दिन में उनको छुट्टी मिल जाएगी। बेटी के इस प्रयास की पूरी गांव सराहना कर रहा है।
Published on:
04 Nov 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
