सासू मां ने किया सपोर्ट
नाम-नम्रता भोलिया
उम्र-२७
बिजनेस- बुटीक
गोपालबाड़ी. क्रिएटिव आइडियाज से सेल्फ डिपेंड बनने की चाह में शादी से पहले बुटीक चलाती थी, लेकिन जब शादी हुई तो डर लगता था कि मैं फैमिली और बिजनेस को मैनेजर कर पाऊं गी कि नहीं, लेकिन अपनी मदर इन लॉ के सपोर्ट के चलते बिजनेस और फैमिली दोनों को सम्भाल लिया। यह कहना है नम्रता भोलिया का। उन्होंने बताया कि शुरूआती टाइम में काफी प्रॉब्लम्स भी आई,लेकिन फैमिली के सपोर्ट से हर समस्या का सामना करते हुए आगे बड़ी। फैमिली और बिजनेस दोनों को बराबर का टाइम देती हूं लेकिन फेस्टिवल और वेडिंग सीजन में ज्यादा काम बढ़ जाता है, जिस वजह से फैमिली को कम टाइम दे पाती हूं। जब बुटीक का काम निपटाकर घर जाती हूं तो मेरी मदर इन लॉ पहले से ही खाना बनाकर रखती है और मुझे अपने हाथों से खाना खिलाती हैं। वो मुझे अपनी बहू नहीं बेटी की तरह प्यार करती हैं। उनके सपोर्ट के कारण ही आज खुद का बुटीक स्टेबल कर पाई हूं।