7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने के बाहर डेरा डाल बैठी 9 गांवों की  महिलाएं, आखिर क्या है माजरा..

ग्राम पंचायत थाणा के  पहाड़ा  पुलिस थाने पर खैरवाड़ा के पटेल समाज की   शाखा नं. 3 की 9 गांवों की महिलाओं ने डेरा डाला हुआ है। वे थाने के दरवाजे पर बुधवार रात  से बैठी हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Madhulika Singh

Feb 18, 2016

ग्राम पंचायत थाणा के पहाड़ा पुलिस थाने पर खैरवाड़ा के पटेल समाज की शाखा नं. 3 की 9 गांवों की महिलाओं ने डेरा डाला हुआ है। वे थाने के दरवाजे पर बुधवार रात से बैठी हुई हैं।

ये महिलाएं समाज की बेटी को पुन: सुपुर्द करने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन को देखते हुए उदयपुर से गुरुवार को महिला पुलिस जाब्ता बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत थाणा की पूर्व सरपंच अनिता का बेटा खैरवाड़ा के पटेल समाज की लड़की को दस दिन पूर्व भगा ले गया था।

उनका प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों लड़का-लड़की को बुधवार को ही कोटा-बूंदी से पकड़ कर उदयपुर लाया गया। उन्हें डिप्टी कार्यालय ऋषभदेव में रखा गया है जहां समझाइश की जा रही है।



इधर, बीती रात से खैरवाड़ा के पटेल समाज की शाखा नं. 3 के नौ गांवों की महिलाएं पहाड़ा पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश भी की पर वे नहीं मानीं।