
,
Ashok Gehlot Big Announcement : राजस्थान में आखिरकार महिलाओं के फोन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन से राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त है। यह वह समय है जब राज्य में चुनावी आहट चौखट पर दस्तक दे रही होगी। ऐसे में प्रदेश की महिलाओं को खुश करने का यह राजनीतिक दांव जबरदस्त होगा। गहलोत सरकार पहली खेप में महिलाओं को 40 लाख फोनों का वितरण करेगी।
2022 के बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। सितम्बर 2022 में मिलने थे लेकिन अब तक महिलाओं के हाथों में यह फोन नहीं आए हैं। चिप का संकट बताकर इसे ठंडे बस्ते में डालने की योजना बना ली गई थी लेकिन अब इसकी टाइमलाइन तय कर दी गई है।
1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलना है फोन
सरकार की योजना के तहत प्रदेश में करीब 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन मिलना है लेकिन अनुबंधित कंपनियों को समय पर कार्यादेश आदि नहीं मिलने से काम आगे नहीं बढ़ पाया था। अब सरकार ने इसे फिर से रफ्तार दी है और अब रक्षाबंधन से फोन बांटने का काम शुरू हो जाएगा।
इन्हें मिलेगा मोबाइल
- चिरंजीवी योजना से मोबाइल सिर्फ राजस्थान की महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- चिंरजीवी योजना से मोबाइल पाने के लिए लिस्ट में नाम होना आवश्यक है।
Updated on:
18 Mar 2023 08:18 pm
Published on:
18 Mar 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
