16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bike ‘रानी’ : Gudi Padwa पर्व का सतरंगी अंदाज… देखें तस्वीरें

मुंबई में Gudi Padwa पर पारंपरिक परिधान पहन कर निकाले गए जुलूस

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Mar 23, 2023

Gudi Padwa

मुंबई. महाराष्ट्र में बुधवार को Gudi Padwa त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों पर गुडी (ध्वज) फहराया और मराठी नव वर्ष का स्वागत करते हुए जुलूस निकाले। Gudi Padwa पर्व को लेकर मुंबई और अन्य जगहों पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा था। मराठी नव वर्ष का पारंपरिक स्वागत करने के लिए मुंबई के विभिन्न इलाकों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने रंगारंग शोभायात्राएं निकालीं। संगीत, परंपरागत ढोल वादन और पारंपरिक लेजिम नृत्य इन शोभायात्राओं के आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में महिलाएं पारंपरिक ‘नौवारी’ या नौ गज की साड़ी पहनकर बाइक चलाती भी नजर आईं। जबकि दादर, विले पार्ले और राज्य के अन्य क्षेत्रों में निकली शोभयात्राओं में घोड़े भी शामिल थे।

Gudi Padwa

महाराष्ट्र में मुंबई के गिरगांव में बुधवार को Gudi Padwa त्योहार पर पारंपरिक परिधान पहन कर हर्षोल्लास के साथ जुलूस में हिस्सा लेते लोग। बता दें कि Gudi Padwa के मौके पर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, उन्हें रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं और Gudi फहराते हैं। इसके लिए बांस की छड़ी को रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है और उसके ऊपर आम व नीम के पत्तों और फूलों की माला के साथ एक कलश बांधा जाता है। ‘गुडी’ या ‘गुढ़ी’ शब्द का अर्थ एक ध्वज होता है और ‘पडवा’ का अर्थ प्रतिपदा अमावस्या का पहला दिन होता है। घरों में गुडी (ध्वज) फहराना शुभ माना जाता है। वहीं, किसान नई फसल के मौसम की शुरुआत के रूप में यह त्योहार मनाते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़