जयपुर

महिला आरक्षण बिल पर CM अशोक गहलोत बोले – पूरा होने जा रहा सोनिया गांधी का सपना

Women Reservation Bill : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा यह एक क्रांतिकारी कदम है। हमें खुशी है कि 22 साल की लगातार कोशिश के बाद अब सोनिया गांधी का ये सपना पूरा होने जा रहा है।

2 min read
Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot said on Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल इस वक्त सुर्खियों में है। जनता हो या नेता सब के बीच महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार और भाजपा महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक बता रहे हैं तो विपक्ष लगातार सवाल पर सवाल दागे जा रहा है। आज जयपुर मेट्रो रेल में सफर के दौरान राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, कल सोनिया गांधी ने कहा था कि ये राजीव गांधी का सपना था। हमें खुशी है कि 22 साल की लगातार कोशिश के बाद अब सोनिया गांधी का ये सपना पूरा होने जा रहा है। अगर आप हिंदुस्तान में महिलाओं को महत्व देते हैं तो यह एक क्रांतिकारी कदम है। बशर्ते इसे ईमानदारी से लागू किया जाए और इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को हिस्सेदारी शामिल हो।



हर वर्ग की महिलाओं को मिले आरक्षण

जयपुर मेट्रो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत बोले - मैं उम्मीद करता हूं कि हर वर्ग में महिलाओं को आरक्षण मिले। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को जिस तरीके से पंचायत राज और स्थानीय शासन में आरक्षण मिला है, उसी रूप में आरक्षण मिले। संसद और विधानसभा में भी उसी तरीके से आरक्षण मिलना चाहिए। देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को अगर आप महत्व देते हैं, तो यह इस देश में स्वागतयोग्य कदम है।

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट और हरीश चौधरी की मुलाकात, सियासी चर्चाएं तेज, बेनीवाल से जोड़कर निकाले जा रहे कई मायने

कांग्रेस ही रख सकती है देश को एक और अखंड

सीएम अशोक गहलोत ने कहा हर गांव-ढाणी में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता को गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस ही देश को एक और अखंड रख सकती है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचा सकती है, जो आज खतरे में है।

प्रोजेक्ट केवल जयपुर के लिए नहीं

सीएम अशोक गहलोत ने कहा - गांधी वाटिका जयपुर की एक और बड़ी उपलब्धि हो गई। जैसे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बना है, परसों कांस्टीट्यूशन क्लब खुलेगा। उसका उद्घाटन होगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे यहां आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट केवल जयपुर के लिए नहीं है। चाहे गांधी वाटिका, कांस्टीट्यूशन क्लब, आरआईसी या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दफ्तर हो।

यह भी पढ़ें - टोंक से चुनाव लड़ेंगे या नहीं सचिन पायलट, बेबाक जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग

Published on:
21 Sept 2023 03:59 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर