7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Chocolate Day 2023: दुनिया को भा रही जयपुर की चॉकलेट, पान व मिठाई भी चॉकलेटी

World Chocolate Day 2023: चॉकलेट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। अपने स्वाद के चलते चॉकलेट ने आज मिठाई के बीच जगह बना ली है। चाहे व्रत—त्योहार हो या कोई समारोह, चॉकलेट सबसे अधिक पंसद की जाने लगी है।

2 min read
Google source verification
World Chocolate Day 2023: दुनिया को भा रही जयपुर की चॉकलेट, पान व मिठाई भी चॉकलेटी

World Chocolate Day 2023: दुनिया को भा रही जयपुर की चॉकलेट, पान व मिठाई भी चॉकलेटी

जयपुर। चॉकलेट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। अपने स्वाद के चलते चॉकलेट ने आज मिठाई के बीच जगह बना ली है। चाहे व्रत—त्योहार हो या कोई समारोह, चॉकलेट सबसे अधिक पंसद की जाने लगी है। इस बीच खास यह है कि गुलाबी शहर की चॉकलेट देश—दुनिया को भा रही है। जयपुर में बनी चॉकलेट अमेरिका, दुबई सहित मध्य—पूर्वी देशों में जा रही है। चॉकलेट की डिमांड इस कदर बढ़ी है कि आज पान से लेकर मिठाई भी चॉकलेटी हो गए है।

नए ट्रेंड्स के साथ बाजार में चॉकलेट के भी नए फ्लेवर आए है, मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट के साथ ड्रायफ्रुड्स चॉकलेट, ऑरेंज चॉकलेट, लेमन चॉकलेट, योगर्ट चॉकलेट, मिक्स चॉकलेट सबसे अधिक पसंद की जा रही है। बाजार में 5 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की चॉकलेट बिक रही है। अच्छे फ्लेवर की चॉकलेट बाजार में एक हजार रुपए से लेकर 1700 रुपए किलो तक भी बिक रही है।

विदेशों में जा रही जयपुरी चॉकलेट
जयपुर में तैयार हो रही चॉकलेट दुनिया में धूम मचा रही है। राजधानी में घूमने आने वाले देशी—विदेशी सैलानी जयपुर की चॉकलेट न केवल बड़े चाव से खाते है, बल्कि स्वाद के चलते वे चॉकलेट खरीदकर अपने साथ भी ले जाते है। जौहरी बाजार के दुकानदार अजय अग्रवाल कहते है कि जयपुर की चॉकलेट विदेशों में भी पंसद की जा रही है। अमेरिका, दुबई, यूएसए, आॅस्टेलिया सहित मध्य—पूर्वी देशों में जयपुर से चॉकलेट जा रही है। वहां रह रहे एनआरआई त्योहारों और अन्य समारोह में जयपुर से चॉकलेट मंगा रहे है। अब चॉकलेटी मिठाइयां भी पसंद की जाने लगी है।

राखी—दीपावली पर बिकते फैमिली पैकेट
जयपुर में त्योहारी सीजन में चॉकलेट की डिमांड बढ़ जाती है। चांदपोल बाजार के दुकानदार धीरज जेसवानी बताते है कि दिनोंदिन चॉकलेट का कारोबार बढ़ता जा रहा है। 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की चॉकलेट अधिक बिक रही है। राखी, दीपावली, होली जैसे त्योहारों पर फैमिली पैक बाजार में बिकते है। लोग मिठाइयों की जगह अब चॉकलेट देना अधिक पसंद कर रहे है।

चॉकलेटी पान ने बदला स्वाद
जयपुर में चॉॅकलेटी पान लोगों को भा रहा है। शहर की प्रमुख पान दुकानों पर चॉकलेटी पान बिक रहा है, दिनोंदिन इसकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। पान विक्रेता दिनेश शर्मा ने बताया कि बाजार में चॉकलेटी पान चलन में आ गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग चॉकलेटी पान पंसद करते है। बाजार में 50 रुपए से लेकर 100 रुपए का चॉकलेटी पान बिक रहा है।