जयपुर। जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर आज सुबह शहरवासियों के ठहाकों से गूंज उठा। आज विश्व हास्य दिवस पर लाफिंग थेरेपी, हास्य योग और हास्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। योगा पीठ संस्थान के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योगाचार्य ढाकाराम ने हास्य के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हंसने से तनाव कम होता है, प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। योगी अरविंद ने कहा कि हंसने से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Exam: जयपुर में सख्त सुरक्षा…जैमर…त्रिस्तरीय निगरानी में मेडिकल परीक्षा शुरू, देखें वीडियोhttps://www.patrika.com/jaipur-news/neet-ug-2025-exam-begins-in-jaipur-amid-tight-security-19573677
यह भी पढ़ें: Ravi Pushya Nakshatra today: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गूंजा श्री गणपति सहस्त्रानाम, 1001 मोदक किए अर्पित, वीडियो में देखें उमड़ी भीड़https://www.patrika.com/null/ravi-pushya-nakshatra-today-shri-ganapati-sahasranaam-resonated-in-motidungari-ganesh-temple-1001-modaks-were-offered-see-the-huge-crowd-in-the-video-19573734