
विश्व महिला दिवस : हैरिटेज नगर निगम महापौर ने जताई ये जरूरत... पढ़िए खबर
World Women's Day जयपुर। हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की महिलाएं आज हर जगह अपना नाम रोशन कर रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही हैं और उपलब्धियों से देश और समाज को पहचान दिला रही है। Heritage Municipal Corporation Mayor Munesh Gurjar ने कहा कि बिना नारी सशक्तिकरण के मानवता का विकास अधूरा है।
महापौर ने कहा कि महिलाएं मल्टीटास्किंग होती है। महिलाओं को किसी भी कार्य में पीछे नहीं देखा जा सकता है, और यही उनकी बड़ी शक्ति है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए। आज जरूरत हैै कि हम लड़कियों के जन्म पर खुशियां मनाएं। हमें समाज में ही नहीं, बल्कि परिवार के भीतर भी महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव की भावना को दूर करना होगा। नारी सशक्तिकरण में स्वतंत्रता होनी जरूरी है, चाहे वो शोध से जुड़ी गतिविधियां हों या फिर शिक्षा क्षेत्र, महिलाएं काफी अच्छा काम कर रही हैं। कृषि के क्षेत्र में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रत्येक महिला में उद्यमिता के गुण और मूल्य होते हैं। यदि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों तो महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था, जब नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं। मैं इसमें यह जोड़ूंगी कि जब हम नारी को शिक्षित करते हैं तो न केवल दो परिवारों बल्कि दो पीढ़ियों को शिक्षित करते हैं। आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है।
Published on:
07 Mar 2022 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
