30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World’s best boss बॉस हो तो ऐसा, पूरे स्टाफ को बांटे एक-एक लाख के तोहफे

- भावुक स्टाफ बोला, वर्ल्ड बेस्ट बॉस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 21 Mar 2022, 2:51 PM IST

World’s best boss बॉस हो तो ऐसा, पूरे स्टाफ को बांटे एक-एक लाख के तोहफे

World’s best boss बॉस हो तो ऐसा, पूरे स्टाफ को बांटे एक-एक लाख के तोहफे

जयपुर। गिफ्ट्स किसे पसंद नहीं होते और अगर वो सरप्राइज हो तो खुशी और भी बढ़ जाती है। वहीं अगर गिफ्ट कोई छोटा-मोटा न होकर एक लाख रुपए का हो तो फिर खुशी सातवें आसमान पर पहुंचना लाजमी है। खुशियों के ऐसे ही रथ पर इन दिनों सवार हैं कनाडा की एक क्लिनिक में काम करने वाले कर्मचारी। दरअसल, इन सभी कर्मचारियों को इनके बॉस ने ऐसा गिफ्ट दिया कि उन्हें एक बार तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। तोहफा मिलने के बाद इन कर्मचारियों ने अपने बॉस को दुनिया का बेस्ट बॉस करार दिया है।

इसलिए दिखाई ये दरियाली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के एडमंटन निवासी डॉ. यूसुफ चाबान ने ये दरियादिली अपने कर्मचारियों के लिए दिखाई है। डेंटिस्ट चाबान ने सभी कर्मचारियों को लुई वुइटन कंपनी के लक्जरी बैग गिफ्ट किए, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है। आपको बता दें इस फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस की स्थापना 1854 में लुई वीटन ने की थी। यह अपने भूरे-गोल्डन ब्रांडिंग साइन से लिए मशहूर है। कर्मचारियों ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चाबान का कहना है कि कोरोना काल के दौरान उनके स्टाफ ने उनका पूरा साथ दिया। ऐसे में उन्हें गिफ्ट देना तो बनता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग डॉ. चाबान की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव

इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और इसे 217k से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस उदारता पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि हम आपके ऑफिस में काम करने के लिए आवेदन कैसे करें। वहीं कुछ ने कहा कि वो सपने में भी नहीं सोच सकते कि उनका बॉस कभी ऐसा करेगा। एक ने लिखा कि मेरा बॉस हमेशा मेरा दिल तोड़ देता है। ऑफिस पहुंचने पर कभी गुड मॉर्निंग तक नहीं करता। एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरे बॉस ने एक बार मुझे स्टारबक्स का दस डॉलर का कार्ड उपहार में दिया। थोड़ी ही देर बाद उसने मुझे फोन करके फिर से दफ्तर बुलाया और कहा कि वो कार्ड उसने मुझे गलती से दिया है। इसके बाद उसने मुझे मात्र पांच डॉलर का गिफ्ट कार्ड थमा दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग