30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में कचरे के ढेर में मिला लाखों रुपए का मामला, नोटों की गड्डियां कौन लाया, पुलिस कर रही जांच

राजधानी जयपुर में कचरे के ढेर में लाखों रुपए की गड्डियों के रैपर मिले है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 18 Oct 2023, 10:21 AM IST

Wrappers of bundles

जयपुर में कचरे के ढेर में मिला लाखों रुपए का मामला, नोटों की गड्डियां कौन लाया, पुलिस कर रही जांच

जयपुर। राजधानी जयपुर में कचरे के ढेर में लाखों रुपए की गड्डियों के रैपर मिले है। मामला बजाज नगर स्थित गांधीनगर एन्क्लेव का है। जहां बुधवार सुबह लोग गुजर रहे थे। इस दौरान जब कचरे के ढेर के पास से लोग गुजरे तो नोटों की गड्डियों पर लगने वाले रैपर दिखे। यह रैपर चारों तरफ बिखरे पड़े थे।

लाखों रुपए के रैपर देखकर मौके पर सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर बजाज नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को मौके पर कई पर्चियां मिली। जिनमें लाखों रुपए का हिसाब किताब दिख रहा है। इसके अलावा बैंक की नोटों की गड्डियों पर लगने वाले रैपर मिले।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रांरभिक तौर पर सामने आ रहा है कि नोटों को निकालकर रैपर यहां फेंके गए है। लेकिन यह किसने किया। नोट निकालकर रैपर फेंकने वाला कौन है। इतने सारे नोट एक साथ कहां से और किस मकसद से लाए गए है। ऐसे कई सवालों को लेकर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को रैपरों पर एयू स्मॉल बैंक की मोहर लगी हुई मिली है। ऐसे में पुलिस इस मामले में बैंक अधिकारियों से पूछताछ करेगी। जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

पास में मंत्री का घर, बना चर्चा का विषय..

प्रदेश में चुनावी माहौल है। ऐसे में मंत्री जाहिदा खान के घर के पास लाखों रुपए के नोटों के रैपर मिलना चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की ओर से गांधीनगर एक्लेव व उसके आस पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।