16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटीकाशी में साकार हुई बरसाने की लठमार होली

— नंदगांव के ग्वालों पर राधा की सखियों ने बरसाईं प्रेम की लाठियां

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Harshit Jain

Mar 05, 2020

5555556666

छोटीकाशी में साकार हुई बरसाने की लठमार होली

जयपुर. हाथों में लाठियां लिए सजी-धजी राधा की सखियां, बारी—बारी से मार के डर से बचाव करते नंदगांव के ग्वाले। मौसम ने भी ग्वालों का पूरा साथ दिया। तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच शहर आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर के दरबार में गुरुवार को यही नजारा देखने को मिला। फाग-राग के साथ गोपियों ने मंदिर में जमकर लट्‌ठमार होली खेली। सताने वाले ग्वाले बचाव में लगे रहे। पिटते रहे। गोपियां जीत गईं। न अपना माखन-घी लुटने दिया। न अपना उपहास सहन किया। फागोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। संजय रायजादा और मंजू शर्मा ने महिनो फागण को म्हे गोविंद के संग खेलां होली..., झीनी झीनी उड़े रे गुलाल गोविंद थारी नगरी में... धमाल गाकर लोगों के मन में हिलोर पैदा की। सरस ब्रजवासी, समदर खान, परवीन मिर्जा, मुकेश वर्मा, अलोक भट्ट, कुंज बिहारी जाजू, मनीषा गुलयानी ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मुख्य आकर्षण बरसाने की लठमार होली रही। 60 कलाकारों ने बरसाने की लठमार होली को गोविंद की नगरी में साकार कर दिया। कार्यक्रम में गोविंद अवॉर्ड गायक कुंज बिहारी जाजू को दिया गया। शहर समेत अन्य जगहों से घूमने आए सैलानी भी मंदिर पहुंचें। बारिश के बाद भी भक्तों को बड़ी संख्या में जमावड़ा नजर आया।


सांप्रदायिक सौहार्द की झलक


इस दौरान मुस्लिम कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कलाकार परवीन मिर्जा ने कहा कि इबादत में फर्क नहीं किया जा सकता। हम पीढिय़ों से इससे जुड़े है। गोविंद के दरबार में आते हैं और अपने साज से इबादत करने वालों का साथ देते हैं। परवीन मिर्जा ने कहा कि कत्थक और गोविंद देव अलग-अलग नहीं हैं। कृष्ण को कत्थक का आराध्य देव मना जाता है।


पुष्प फाग आज से
शुक्रवार से दो दिवसीय ठाकुरजी के समक्ष पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। इमसें कोलकाता के भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भजनामृत की वर्षा करेंगे।

........