6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब हर रविवार को मुहाना मंडी रहेगी बंद, करवाया जाएगा सेनेटाइजेशन

-

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Harshit Jain

May 15, 2020

mansaorvar lene muhana mandi

अब हर रविवार को मुहाना मंडी रहेगी बंद, करवाया जाएगा सेनेटाइजेशन


जयपुर.हमेशा ग्राहकों से गुलजार रहने वाली मुहाना फल सब्जी मंडी भी हाल ही कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भय का माहौल है। इससे न सिर्फ मंडी व्यापारी बल्कि जयपुर, आसपास की जगहों से आने वाले किसान भी परेशान हैं। मंडी में फिलहाल कुल 1200 दुकानों में से 60 फीसदी ही दुकानें खुल रही है। फल—सब्जी, आलू प्याज सहित अन्य सभी व्यापारी रविवार को मंडी बंद रख सेेनेटाइजेशन में सहयोग करेंगे। मुहाना मंडी सचिव करण सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को मंडी बंद रखी जाएगी, वहीं कोई व्यापारी नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल अध्यक्ष राहुल तंवर ने कहा कि जयपुर और इसके आसपास सहित अन्य राज्यों से सब्जियां-फलों के ट्रकों की आवक जारी है। आवक ज्यादा होने से माल की खपत कम हो रही है जिस कारण से सब्जियों की कीमत भी कम हुई है। वहीं किसानों को प्लेटफॉर्म पर नहीं बैठने दिया जा रहा है। जिसके कारण उपज नहीं बिकने से किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। परिवार पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन इसका स्थाई समाधान करें, ताकि कोई बेरोजगार न हो। वहीं शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक में निर्णय लिया कि रविवार को मंडी बंद रखी जाएगी।

-----

100 क्विंटल सब्जियों की नहीं हो रही बिक्री
तंवर ने कहा कि मास्क नहीं लगाने वाले व्यापारी के साथ कोई कारोबार नहीं किया जाएगा। यहां रोजाना 5000 से अधिक किसान सब्जियां लेकर पहुंचते थे, लेकिन अब किसान भी मंडी में कम आ रहे हैं। वर्तमान में यहां 100 क्विंटल से अधिक सब्जियां नहीं बिक पा रही। लालकोठी मंडी के महामंत्री गिल्ली भोजराज ने बताया कि मंडी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर व्यापार किया जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरी एहतियात भी बरती जा रही है।


....................................
शुक्रवार के भाव
खीरा—5, लौकी 6 से 8, टमाटर 6, मिर्ची 8, प्याज 8, बैंगन 8, नींबू 35, अदरक 45, तुरई 6 से 8, भिंडी 10 से 12, कैरी 18, ग्वारफली 24, कद्दू 5, टिंडा 6 से 8, खरबूजा 10 से 15, तरबूज 7 से 9 ।
नोट—उक्त भाव प्रतिकिलो मुहाना मंडी के थोक के हैं। अन्य जगहों पर कीमतों में इजाफा हो सकता है