
यज्ञ से मिलेगी पेंशन!
जयपुर। सीपीएफ विद्युत कर्मचारी कल्याण समिति राजस्थान की ओर से सोमवार को विद्युत भवन पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेंशन से वंचित कर्मचारियों के लिए यज्ञ किया। समिति अध्यक्ष रमेशचंद मीणा व महामंत्री अशोक जैन के अनुसार निर्धारित समय से पहले पेंशन विकल्प बंद कर देने से 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी पेंशन लाभ से वंचित रह गए थे।
इनमें से कई सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन के अभाव में बड़ी आर्थिंग तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अंतिम बार पेंशन का विकल्प खोल जाए, जिससे की कर्मचारियों को राहत मिले। अफसरों के पास इसका मैकेनिज्म है, जिससे इसका भार न तो सरकार पर पड़ेगा और न ही बिजली कंपनियों पर। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कई बार कह चुका है कि पेंशन सेवानिवृत कर्मचारियों की गरीमा कायम रखने और गरीमामय जीवन जीने के लिए जरूरी है। इस मामले में कर्मचारियों लगातार प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।अब मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी है।
Published on:
22 Nov 2021, 8:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.