
फोटो : संजय कुमावत - विश्व के प्रतिष्ठित ब्यूटी पीजेंट में सिरमौर 'यामाहा फैशिनो मिस दीवा 2018' की फर्स्ट रनर-अप विजेता मॉडल अदिति हुण्डिया का शनिवार को पिंकसिटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

- सुबह 8 बजे जैसे ही अदिति जयपुर एयरपोर्ट पर आई तो फैमिली, फ्रैण्ड्स और फैन्स ने फूलों की बरसात कर अदिति हुण्डिया का जोरदार स्वागत किया।

- इस बीच अदिति ने परिवार के बड़े-बुजुर्गों के पैर छुए, और दोस्तों के गले लगकर खुशी जाहिर की।

- जयपुर की अदिति हुण्डिया ने मेन्टोर गौरव गौड़ के डायरेक्शन में अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरूआत की थी, जिसमें उन्होंने एलीट मिस राजस्थान 2016 में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया था।

इसके बाद अदिति ने फेमिना मिस इण्डिया राजस्थान 2017 का टाइटल अपने नाम किया और अब यामाहा फैशिनो मिस दीवा 2018 के ब्यूटी पीजेन्ट में फर्स्ट रनर-अप की पोजीशन हासिल की है जो कि राजस्थान के फैशन जगत के इतिहास में एक माइलस्टोन है।