29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2023: राजस्थान की इन 5 अनोखी शादियों की देश—दुनिया में हुई चर्चा

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही नया साल आने वाला है। इस साल राजस्थान अपनी शाही और अनोखी शादियों के लिए भी चर्चा में रहा।

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Dec 28, 2023

unique_weddings_of_rajasthan.jpg

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही नया साल आने वाला है। इस साल राजस्थान अपनी शाही और अनोखी शादियों के लिए भी चर्चा में रहा। एक तरफ राजस्थान में कई मशहूर जोड़ियों की शादी हुई तो वहीं दूसरी तरफ एक से बढ़कर एक अनोखी शादियां हुईं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में ऐसी कई शादियां हुई हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। जैसे 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन ने लिए 7 फेरे, दो युवतियों ने एक युवक से की शादी और एक पंडिताइन ने करवाएं सात फेरे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। आइए जानते हैं 2023 में हुई ये अनोखी शादियां।


एक दूल्हे ने की दो सगी बहनों से शादी:

राजस्थान में 5 मई 2023 को एक दूल्हे ने दो सगी बहनों से शादी की। दूल्हे ने भी दोनों बहनों से शादी कर उन्हें खुश रखने पर सहमति जताई। यह अनोखी शादी राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र के मोरझाला की झोपड़ियों की है। झोपड़िया निवासी रामप्रसाद मीना ने लड़की के पिता बाबूलाल मीना को अपने बेटे हरिओम की शादी कांता नाम की लड़की से करने की बात बताई। शादी से पहले दुल्हन कांता ने शर्त रखी कि मेरी छोटी बहन को उसी लड़के से शादी करनी होगी जिससे मैं शादी करूंगी। इस पर हरिओम दोनों बहनों की एक साथ शादी करने को तैयार हो गया। 5 मई 2023 को तीनों ने एक ही मंडप में शादी कर ली।


तुलसी संग ठाकुर के साथ व्हील चेयर पर बैठी योग्यता ने लिए सात फेरे:

राजस्थान में देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी और ठाकुर जी का विवाह तो होता है। 23 नवंबर 2023 को जयपुर निवासी कुमारी योग्यता ने तुलसी और ठाकुर जी के साथ सात फेरे लिए। यह अनोखी शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई. दो दिन तक चले इस अनोखे विवाह समारोह में सब कुछ वैसा ही था जैसा आम शादी में होता है. पहले दिन गणेश निमंत्रण, हल्दी, भात, महिला संगीत हुआ तो दूसरे दिन स्वागत बरात, पाणिग्रहण संस्कार और प्रीती भोज भी हुआ. दरअसल, 21 साल की कुमारी योग्यता सेरेब्रल पाल्सी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। ये जयपुर के दादी का फाटक में एक संयुक्त परिवार में रहती हैं। उसकी दो साल की छोटी बहन भी है। चार भाइयों के परिवार में योग्यता दूसरे भाई की सबसे बड़ी बेटी है। जन्म से ही उसका शारीरिक विकास न होने के कारण पूरा परिवार मिलकर उसका पालन-पोषण कर रहा है। मिश्रा परिवार मूल रूप से झुंझुनू जिले के छापोली का रहने वाला है।


राजस्थान में पंडिताइन ने करवाएं फेरे:

राजस्थान में एक ऐसी शादी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिला पुजारी दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी के मंडप में बैठी नजर आ रही है. जो मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की विधि विधान से शादी करवा रही है। आज तक आप सभी ने हिंदू शादियों में मंडप पर पुरुष पंडित को ही देखा होगा। ये अनोखी शादी राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई। हालांकि यह शादी अन्य शादियों की तरह ही थी, लेकिन इस शादी को एक महिला पंडिताइन ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया। जयपुर में मेडिटेशन गुरु डॉ. निर्मला सेवानी ने महिला पुरोहित के रूप में 10 फरवरी 2023 को एक होटल में दूल्हे अभिनव और दुल्हन सौम्या के सात फेरे कराए और उन्हें आशीर्वाद दिया। दूल्हा अभिनव कर्नल आनंद मल्होत्रा के बेटे हैं और उनकी दुल्हन सौम्या कर्नल राकेश रस्तोगी की बेटी हैं। इस जोड़े ने उस समय की सभी परंपराओं से हटकर महिला पंडित से शादी करने की इच्छा जताई थी।


3 फीट के दूल्हा-दुल्हन ने लिए 7 फेरे:
साक्षी और ऋषभ की शादी 26 जनवरी 2023 को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। सोशल मीडिया पर इन की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई। दरअसल, इन दोनों की हाइट करीब 3 फीट 7 इंच है, इसलिए इन्हें राजस्थान का 'मिनी कपल' कहा जाता है। शादी के दौरान जोड़े के लिए एक चलता-फिरता स्टेज तैयार किया गया था. इस पर दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इस दौरान लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। आपको बता दें, बीकॉम और एमबीए करने के बाद साक्षी 10वीं क्लास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही हैं। और ऋषभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इन दोनों की सोशल मीडिया पर 'मिनी कपल' नाम से एक आईडी है जिस पर ये दोनों तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।


25 साल की दुल्हन 55 का दूल्हा ने की शादी:

राजस्थान में एक ऐसी शादी हुई जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है. शादी करने वाले दूल्हे की उम्र 55 साल है, जबकि दुल्हन की उम्र सिर्फ 25 साल है। दौसा जिले के लालसोट के नवरंग पुरा गांव निवासी बल्लू राम उर्फ बलराम की शादी नापा का बास निवासी विनीता से हुई है। जब विनीता 12 साल की थीं, तब आंगन में एक पेड़ से गिरकर उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, जो इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुई। वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। वहीं, बल्लू राम पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दूल्हा बल्लू पिछले 31 साल से गांव में मौजूद मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लगे हुए थे। भोले बाबा की भक्ति के कारण उनके मन में कभी शादी का विचार नहीं आया। एक दिन बल्लू को पता चला कि विनीता विकलांग है और उसकी शादी नहीं हो रही है। बल्लू राम ने विनीता से शादी करने का फैसला किया।