28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्वस्थ जीवनशैली का आधार है योग’

विश्व को भारत की अनुपम देन योग। स्वस्थ जीवन शैली, तनाव से मुक्ति एवं शारीरिक व मानसिक दृढ़ता का प्रदाता योग। हजारों वर्षों से भारत वर्ष की जीवन शैली का अंग रहे योग से स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक शांति को रविवार को स्वर्णनगरी के हजारों लोगों ने साक्षात अनुभव किया। 

3 min read
Google source verification

image

Moti ram

Jun 22, 2015

विश्व को भारत की अनुपम देन योग। स्वस्थ जीवन शैली, तनाव से मुक्ति एवं शारीरिक व मानसिक दृढ़ता का प्रदाता योग। हजारों वर्षों से भारत वर्ष की जीवन शैली का अंग रहे योग से स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक शांति को रविवार को स्वर्णनगरी के हजारों लोगों ने साक्षात अनुभव किया।

अवसर था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का। जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में रविवार को शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसन सीखे एवं उनका अभ्यास किया। योग दिवस पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि योग हजारों वर्षोंसे भारतीय जन के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का दृढ़ आधार रहा है।

जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि योग शरीर की विभिन्न बीमारियों से बचाने एवं उनका निदान करने में सक्षम व्यायाम पद्धति है। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपवनसंरक्षक अनुपम केआर. सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशाल जनसमूह उपस्थित था।

सीखे आसन, लगाया ध्यान
जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक चुन्नीलाल पंवार, महेश गंगवार एवं उम्मेदसिंह भाटी ने लोगों को योग के विभिन्न आसन एवं उनके शारीरिक व मानसिक लाभ का प्रशिक्षण दिया। शांति पाठ के साथ योगाभ्यास का समापन हुआ। आयुर्वेद चिकित्सक रामनरेश शर्मा ने योगासन से होने वाले लाभों के बारे में एवं की जाने वाली विधियो के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

शहरवासियों में दिखा उत्साह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए शहरवासियों में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। स्टेडियम मैदान में सुबह 6 बजे से ही लोगों की भीड़ आना शुरू हो गई थी। यह क्रम योग अभ्यास शुरू होने के बाद तक जारी रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामनरेश एवं बराईदीन सांवरा ने किया।

यहां भी हुए आयोजन
क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर(उत्तर) और 116 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के प्रांगण में समादेष्टा रमन कुमार श्रीवास्तव ने योग की आधुनिक युग में उपयोगिता के बारे में बताया। इसी तरह 68 वीं वाहिनी मुख्यालय, डाबला में आयोजित कार्यक्रम में दण्डपाल ओपी शर्मा, डॉ. लोकेश्वर खजूरिया, चिकित्सा अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों ने भाग लिया।

भारत-पाकिस्तान अन्र्तराष्ट्रीय सीमा चौकी, कारता में आयोजित कार्यक्रम में बटालियन के सभी अन्य सीमा चाकियों पर तैनात कंपनियों से आए जवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समादेष्टा हरदीप सिंह भी शािमल हुए। इसी तरह डाबला में सेक्टर जैसलमेर (दक्षिण) के सरंक्षण में 194 वाहिनी के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भंवर सिंह राजपूरोहित, उप महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) व मुकेश चौहान, समादेष्टा 194 वी वाहिनी उपस्थित थे।

इसी तरह 103वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों में प्रशिक्षित कार्मिकों ने योगाभ्यास किया। समादेष्टा जितेन्द्र कुमार ने योग से होने वाले स्वाथ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन में 1011 आर्टीलरी रेजिमेंट एवं क्षेत्रीय मुख्यालय की सामान्य शाखा के सभी उपलब्ध अधिकारियों , अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों व उनके परिवारों ने भी भाग लिया। इसी तरह रामावि दामोदरा में योग शिविर आयोजित किया गया। भारत स्वाभिमान एवं पंतजलि योग समिति की ओर से जिला कारागृह में बंदियों को योगाभ्यास करवाया गया।

एसबीबीजे आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को नियमित योग करने की सलाह दी गई। रामावि सियाम्बर व रामाउवि खुहड़ी में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने योगाभ्यास किया। रामाउवि हमीरा में सरपंच आनन्दसिंह भाटी, उप सरपंच शिवलालसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य धनगिरी गोस्वामी, दुर्जनसिंह भाटी सहित गांव के कई युवाओं योगाभ्यास किया। डाबला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनीष कुमार दवे के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस पर लायन्स की ओर से शहीद पूनमसिंह में जल सेवा का स्टॉल लगाया गया।