29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घूमर में थिरके कदम, जमकर हुई हूटिंग

पाली के बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में चल रहे घूमर-2015
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 13 Dec 2015, 11:02 AM IST

पाली के बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में चल रहे घूमर-2015 के दूसरे दिन शनिवार को कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दो गुटों की झड़प के बाद शनिवार को कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नजर आई।
कार्यक्रम में कॉलेज की आईडी कार्ड के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। शनिवार को विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस प्रदेश सचिव पारस पंच, यूथ कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी यशपालसिंह कुम्पावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह, दुर्गासिंह, जयसिंह सोकड़ा व मोहब्बतसिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष मोतीसिंह चम्पावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति विकल्प मेहता द्वारा अक्षय कुमार की मिमिक्री थी। साथ ही रेखा शर्मा ने नगाड़ संग ढोल बाजे, रेणुका जांगिड़ ने ढोलना, रेखा वैष्णव ने पैरोडी, निकिता ने मैय्या यशोदा, सुमन कुमावत ने देश रंगीला, मनीषा शर्मा ने गोरबन्द, उषा ने मोरे पिया, डिम्प्ल जांगिड़ ने घूमर, भवानी सैन ने तुझे अपना बनाना, पूजा व आरती ने मिक्स पैरोडी व रोहित सांखला ने हिप हॉप की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।