24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाचना थाने में नहर से पानी चोरी का मामला दर्ज तो 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त

नाचना पुलिस थाने में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में साइफन लगाकर पानी चोरी करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस बल ने 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 6 Jul 2023, 8:14 PM IST

नाचना थाने में नहर से पानी चोरी का मामला दर्ज तो 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त

पोकरण. नाचना थाने में 2 मामले दर्ज।

पोकरण. नाचना थानाक्षेत्र में नहर से साइफन लगाकर पानी चोरी करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। नाचना पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नहर परियोजना बीकमपुर चारणवाला शाखा उपखंड तृतीय के सहायक अभियंता रविकुमार खोलिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 29 जून को वे कनिष्ठ अभियंता कैलाश कलवानियां के साथ चारणवाला शाखा नहर के रेगुलेशन के दौरान नहर का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान सुशील विश्नोई पुत्र ब्रजलाल नहर से दो छोटे पाइप साइफन लगाकर पानी चोरी की जा रही थी। साथ ही एक बड़े पाइप साइफन के निशान मौके पर मिले। यहां एक व्यक्ति ने बताया कि वे 20 साल से पानी की चोरी कर रहे है और आगे भी करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्रवणकुमार कर रहे है।

2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त
नाचना पुलिस ने अवाय गांव की सरहद में कार्रवाई करते हुए 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाचना पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सहायक उपनिरीक्षक सहीराम 5 जुलाई को दोपहर में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान अवाय गांव की सरहद के पास इंदिरा गांधी नहर परियोजना की पुलिया पर पहुंचे तो एक व्यक्ति सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस बल ने गाड़ी रोककर पुलिया पर नीचे उतरे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर झाडिय़ोंं की तरफ भागने लगा। पुलिस बल ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अवाय निवासी गणपतसिंह पुत्र जेतसिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक बोतल मिली, जिसमें 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब भरी हुई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथकढ़ शराब जब्त की और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक देवीसिंह कर रहे है।