27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वर्णनगरी में 18 से 20 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, पारा @ 38.5

स्वर्णनगरी में तेज गर्मी की दस्तक के बीच मंगलवार को दिनभर तेज गति की हवाओं के चलते लोगों को पसीने से थोड़ी निजात मिल गई। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले क्रमश: 39.0 और 19.6 डिग्री सै. दर्ज हुआ था।
less than 1 minute read
Google source verification

oplus_0

स्वर्णनगरी में तेज गर्मी की दस्तक के बीच मंगलवार को दिनभर तेज गति की हवाओं के चलते लोगों को पसीने से थोड़ी निजात मिल गई। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले क्रमश: 39.0 और 19.6 डिग्री सै. दर्ज हुआ था।

गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली तेज हवाओं ने पहुंचाई। हवा की गति 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही। तेज गति की हवाओं के चलते छाया में बैठे लोगों को इनसे सुकून मिला वहीं धूप को सहन करने में भी सहायता मिली। अनेक जने हवा के प्रवाह से बचाव के लिए चेहरे व सिर को पूरी तरह से ढंक कर चलते हुए भी नजर आए।

पोकरण. मार्च माह के पहले पखवाड़े में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आग उगलती सूर्य की किरणों के कारण तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मंगलवार सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 9 बजे बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। हालांकि दिनभर तेज हवा का दौर भी चला, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से आमजन का बेहाल हुआ। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, जिससे मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम नजर आई। भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक भी जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बदलते मौसम व बढ़ते गर्मी के असर के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी है।