28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 वर्ष के बालक की अचानक तबीयत बिगड़ी, ह्रदयघात से मृत्यु

पोकरण क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में एक बालक की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद ह्रदयघात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसवंतपुरा निवासी आवड़सिंह (12) पुत्र मेहताबसिंह सोमवार की शाम घर पर खाना खाकर परिवारजनों के साथ बैठा था।
less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में एक बालक की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद ह्रदयघात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसवंतपुरा निवासी आवड़सिंह (12) पुत्र मेहताबसिंह सोमवार की शाम घर पर खाना खाकर परिवारजनों के साथ बैठा था।

इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। उसे तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि ह्रदयघात के कारण उसकी मृ़त्यु हुई है। कम उम्र में बालक की अचानक हुए निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

ग्रामीणों ने घटना पर दु:ख जताया। सूचना पर सांकड़ा पुलिस पोकरण अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में परिजनों की लिखित सहमति पर बिना पोस्टमार्टम करवाए शव उन्हें सुपुर्द किया गया।