9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमाजन कल्याण समिति की 35 टीमों ने 120 चौकियों पर मनाया पर्व

पारिवारिक मूल्यों, स्नेह और रक्षा संस्कारों के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर जिले से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष उत्साह देखने को मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

पारिवारिक मूल्यों, स्नेह और रक्षा संस्कारों के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर जिले से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष उत्साह देखने को मिला। सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बहनों के साथ दूरस्थ और दुर्गम सीमा चौकियों पर पहुंचकर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

समिति की 35 टीमों में शामिल लगभग 200 कार्यकर्ता-बहनों ने सीमा सुरक्षा बल की 120 चौकियों पर तैनात सैकड़ों जवानों को राखी बांधी। घर से मीलों दूर ड्यूटी निभा रहे जवान भावुक हो उठे। कार्यक्रम में जिला मंत्री भूरसिंह बीदा, जिलाध्यक्ष सवाईदान सिरवा सहित विभिन्न तहसीलों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर भी राखी समारोह आयोजित हुआ, जिसमें संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमृतलाल दैया, समिति की प्रांत कार्यकारिणी के प्रचार प्रमुख शरद व्यास और टीकमचंद जीनगर ने कार्यकर्ता बहनों के साथ पर्व मनाया।जिला मुख्यालय पर 192 बटालियन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक नीम्बसिंह ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की सभी सीमा चौकियों पर यह उत्सव मनाने का उद्देश्य जवानों को यह अहसास कराना है कि सीमावर्ती समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। पंकज खत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय करवाया।