
लाठी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर शनिवार देर रात लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 राज्यपशु ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने में खासी मशक्कत8 करनी पड़ी। इस दौरान करीब 20-30 मिनट तक रेल बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्यरात्रि बाद करीब 1 बजे राज्यपशु ऊंटों का झुंड लाठी रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस यहां पहुंच गई और उसकी आवाज सुनकर ऊंटों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 5 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 ऊंट इंजन में बुरी तरह से फंस गए।
ऊंटों के इंजन में बुरी तरह से फंस जाने के कारण रेल को बीच ट्रेक ही खड़ा करना पड़ा। ऊंटों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। करीब 20-30 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे के जमादार रेंवतराम चौधरी, वन्यजीवप्रेमी मुकेश भील सहित ग्रामीण रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और मृत ऊंटों को ट्रेक से दूर करवाया।
आए दिन हो रहे हादसे
लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी है। पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रेक निकलता है। इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते है। इस दौरान रेलवे ट्रेक के आसपास पशु चरने के दौरान कई बार रेल की चपेट में आकर काल का ग्रास हो जाते है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से मवेशी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए कोई कवायद नहीं की जा रही है।
Published on:
16 Mar 2026 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
