4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: जैसलमेर में सेना की SUV और टैक्सी की भिड़ंत, ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 5 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर

पोकरण में SDM कार्यालय के सामने सेना की SUV और टैक्सी की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पोकरण राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Accident

हादसास्थल का फोटो: पत्रिका

Army SUV And Taxi Collision: जैसलमेर जिले से हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पोकरण शहर में मंगलवार को सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। दरअसल यहां SDM कार्यालय के सामने सेना की SUV और एक टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार कुल 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और हादसे की पुलिस को सूचना दी।

एक ही परिवार के 5 लोग घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और सेना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सभी 5 लोगों को एंबुलेंस की मदद से जैसलमेर पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों में एक टैक्सी चालक सहित जैसलमेर जिले के भणियाणा क्षेत्र के मेघरिखसर गांव निवासी एक ही परिवार के माता-पिता और उनके 2 बेटे शामिल हैं।

1 की हालत गंभीर

अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज पोकरण के राजकीय अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसडीएम कार्यालय के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने तेज टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर 5 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।