5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेवरा में 632 वां विख्यात बाबा रामदेवरा मेला शुरू

-बाबा के बीज पर उमड़ा आस्था का ज्वार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 3 Sep 2016, 5:24 PM IST

baba ramdev mela

baba ramdev mela

जैसलमेर. द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के कुलयुगी अवतार बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा-शुक्ला द्वितीया के उपलक्ष्य में बाबा की कर्मस्थली रामदेवरा में ब्रहम मुहूर्त में स पन्न हुई मंगला आरती के अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन्न के साथ 632 वांं अंतरप्रांतीय बाबा रामदेवरा मेला शनिवार से विधिवत रूप प्रार भ हो गया है। देश के पश्चिमी अंचल के कुंभ माने जाने वाले विख्यात मेले के अवसर पर जिला कलक्टर मातादीन शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अतिरिक्त सचिव,डीओपी श्यामसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जोधपुर वंदना सिंघवी, उपखण्ड अधिकारी एवं मेलाधिकारी काशीराम चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं मेला प्रभारी कैलाशदान रतनू, तहसीलदार नारायणगिरी, विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी, उप अधीक्षक पुलिस नानकसिंह, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, बाबा के वंषज और गादीपति भोंमसिंह तँवर ने बाबा रामदेव की समाधि की पूजा-अर्चना की एवं देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। जिला कलक्टर शर्मा व पुलिस अधीक्षक यादव ने श्रद्धाभावना सहित बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए तथा समाधि का पंचामृत से अभिषेक किया। उन्होंने समाधि पर इत्र एवं प्रसाद चढ़ाया एवं समाधि पर चंवर ढुलाया तथा बाबा के अखण्ड ज्योत के दर्शन किए एवं मंदिर परिसर का भ्रमण कर मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगला आरती के अवसर पर दूध, दही, शहद, इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा को मेवा मिष्ठान एवं मिश्री का भोग लगाया गया। पुजारी कमल छंगाणी के साथ ही बाबा के वंशज तंवर समाज के गणमान्य नागरिक भी मंगला आरती के अवसर पर उपस्थित थे। बाबा की समाधी पर नई चादर चढ़ाई गई और शनिवार को प्रात: बाबा की भोग आरती की गई। मंगला आरती के दौरान समिति के पुजारी कमल छंगाणी ने जिला कलक्टर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. पचार से शास्त्रोक्त विधि से पूजा-अर्चना कराई। बाबा की समाधि पर चढ़ाए गए मुकुट के केशर से तिलक लगाया गया और बाबा की समाधि पर चढ़ाई गई मालाएं इन अतिथियों को पहनाई गई। इस दौरान ग्रामसेवक रतनसिंह ,पटवारी रामदेवरा घेवरराम के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मंगला आरती के समय उपस्थित थे और उन्होंने बाबा की अखण्ड जौत के दर्शन किए एवं समाधि के आगे नतमष्तक होकर नमन किया। मंगला आरती के अवसर पर मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के खुलते ही श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ निज मंदिर में प्रवेश किया। जिला कलक्टर शर्मा व पुलिस अधीक्षक यादव ने रामदेवरा थाने में बैठक लेकर मेलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करके बाबा के भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने के सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।