17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 दिनों में 75 भेड़ों की मौत, पशुपालन विभाग ने लिए सैम्पल

पोकरण क्षेत्र के अजासर व दिधु गांव में अज्ञात कारणों से चार दिनों में 75 भेड़ों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मंगलवार को प्रशासन व पशुपालन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर सैम्पल लिए और मामले की जांच शुरू की।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण क्षेत्र के अजासर व दिधु गांव में अज्ञात कारणों से चार दिनों में 75 भेड़ों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मंगलवार को प्रशासन व पशुपालन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर सैम्पल लिए और मामले की जांच शुरू की। गौरतलब है कि अजासर गांव के पास से इंदिरा गांधी नहर के पानी की एक पाइपलाइन निकल रही है।

जिस पर लगे एयरवॉल्व से पानी लीक हो रहा है और सडक़ किनारे गड्ढ़े में जमा हो रहा है। पशुपालकों ने बताया कि इस गड्ढ़े में जमा पानी के पीने के बाद भेड़ों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। गत चार दिनों में अजासर गांव में 20 और दिधु गांव में अलग-अलग पशुपालकों की 55 भेड़ों की मौत हुई है। जिससे पशुपालक चिंतित है।

टीमों ने किया निरीक्षण, लिए सैम्पल

भेड़ों की अज्ञात कारणों से मौत के बाद मंगलवार को तहसीलदार हजाराराम के नेतृत्व में पटवारी संतोषकंवर ने अजासर व दिधु गांव में पशुपालकों से मुलाकात की। उन्होंने मृत भेड़ों और गड्ढ़े में जमा पानी का जायजा लिया। साथ ही पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए है। टीम ने पशुपालकों को मुआवजे के लिए एसएसओ आइडी से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की ओर से डॉ.राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कर सैम्पल लिए। टीम के अनुसार भेड़ों के लिवर में इंफेक्शन था। इसके अलावा सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।