रामदेवरा. गांव सहित आसपास क्षेत्र में सोमवार रात्रि में हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया। सोमवार रात्रि 11 बजे बाद रुक-रुककर करीब दो घंटे तक गांव में बारिश हुई, जिससे छतों से परनाले चलने लगे तथा सडक़ों पर पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया। इसके अलावा विरमदेवरा, मावा, एकां, सूजासर, सरणायत, लोहारकी, अजासर में भी बारिश के समाचार मिले है। बारिश से गांव के रामसरोवर में भी पानी की अच्छी आवक हुई है।
नोख. गांव में सोमवार रात्रि में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार रात्रि करीब 12 बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया तथा सादोलाई नाडी में भी पानी की अच्छी आवक हुई। स्थानीय उपतहसील पर लगे रेनगेज के अनुसार बीती रात 80 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। (नि.सं.)