16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात का पारा 16.6 डिग्री रिकॉर्ड, प्रदेश में सबसे ज्यादा

स्वर्णनगरी में दिन-दिन गर्मी की ओर इशारा कर रहा तापमापी का पारा जहां सोमवार को दिन में 1.3 डिग्री नीचे आ गया वहीं बीती रात न्यूनतम पारा चढ़ कर 16.6 डिग्री के स्तर को छू गया। यह प्रदेश भर में सर्वाधिक रहा। इस तरह से जैसलमेर की रात पूरे राजस्थान में सबसे कम ठंडी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में दिन-दिन गर्मी की ओर इशारा कर रहा तापमापी का पारा जहां सोमवार को दिन में 1.3 डिग्री नीचे आ गया वहीं बीती रात न्यूनतम पारा चढ़ कर 16.6 डिग्री के स्तर को छू गया। यह प्रदेश भर में सर्वाधिक रहा। इस तरह से जैसलमेर की रात पूरे राजस्थान में सबसे कम ठंडी रही।

सोमवार को मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो गत रविवार को 33.8 डिग्री था। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आ गई, दूसरी ओर रविवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री था, जो सोमवार को 1.8 डिग्री बढ़ गया। तेज धूप के चलते दोपहर में बाजार सूनेपन की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं लोग अब शीतल पेय व आइसक्रीम खाने की तरह रुझान दिखाने लगे हैं। सर्दी का मेवा माने जाने वाले मूंगफली, तिल व गुड़ आदि के व्यंजनों की दुकानें लगभग सिमट चुकी हैं, उनका स्थान गन्ने के रस व आइसक्रीम की स्टॉल्स आदि ने ले ली हैं।