8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर के इस शिव मंदिर में भक्त आराध्य के दर्शन कर बिताते है सुकून के पल

ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर की पाल पर रमणीक प्राकृतिक वातावरण में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शहर भर के शिवभक्तों की आस्था और विश्वास जुड़ा है।

2 min read
Google source verification
Adoration of adorable and Moments of rest in Mukteshwar Temple

जैसलमेर के इस शिव मंदिर में भक्त आराध्य के दर्शन कर बिताते है सुकून के पल

जैसलमेर. हरे-भरे वृक्ष और दूर तक फैली हरियाली इस जगह को आस्था के साथ आनंद से भी जोड़ती है। शिवभक्त यहां अपने आराध्य के दर्शनोपरान्त कुछ देर सुकून के साथ टहल कर या दूब में बैठ कर बिताते हैं। श्रावण के प्रत्येक सोमवार सहित विशेष अवसरों पर शिवलिंग का विभिन्न प्रकार से किया जाने वाला शृंगार देखते ही बनता है। ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर की पाल पर रमणीक प्राकृतिक वातावरण में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शहर भर के शिवभक्तों की आस्था और विश्वास जुड़ा है। स्व. भंवरलाल पुरोहित ‘बाबाजी’ ने राजकीय सेवा से निवृत्ति के बाद इस स्थल को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए धर्म संस्थान की स्थापना की। जो महादेव मंदिर कभी ‘गुप्तेश्वर’ कहलाता था, वह आज ‘मुक्तेश्वर’ बनकर सभी शिवभक्तों को अपनी चौखट पर बुला रहा है।

विंडमिल में केबल चोरों व ऑयल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
-सांगड़ पुलिस की कार्रवाई
जैसलमेर. लंबे समय से विंड मिल में केबल व ऑयल चोरी में सक्रिय गिरोह का सांगड़ पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जगदिश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण के निर्देशन में निरीक्षक मूलाराम, हेड कांस्टेबल आसुराम, रामसिंह, महेन्द्रसिंह, मोहनलाल, किरताराम, कृष्ण कुमार, हरचन्दराम, किशोर कुमार और साइबर सेल जैसलमेर से हेड कांस्टेबल मुकेश बीरा को शामिल किया गया। टीम ने मेवे खां पुत्र सायरे खां, यारू खां पुत्र खेते खां निवासी गमने की ढाणी, छोड़ और उगमसिंह पुत्र मानसिंह निवासी मोढ़ा गणेशपुरा को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने विंड मील से तांबे की केबल व ऑयल चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ेके अनुसार मेवे व यारू खां नकबजन के शातिर आरोपी है और वे पूर्व में कई वारदातों में लिप्त थे। पूछताछ में विंड मील मे केबल चोरी व ऑयल चोरी के कई प्रकरणो का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार गिरोह के फरार आरोपियों की तलाश जारी है।