
Patrika news
स्वीकृत कार्य तत्काल करावें शुरू : वेदिरे
जैसलमेर. कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्थान रिवर बेसिन एवं वाटर रिसोर्स प्लानिंग ऑथोरिटी राजस्थान के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने संबंधित कार्यकारी एंजेसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वीकृत सभी कार्यों को तत्काल चालू करवाएं, ताकि जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकें।
उन्होंने जिला कलक्टर से कहा कि वे इस अभियान के कार्यों की गुणवत्ता के लिए प्रभावी मोनिटरिंग करावें। अभियान के तहत जिले की तीनों पंचायत समितियों में चयनित गांवों में फलदार बगीचे विकसित कराने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में जितने भी सरकारी भवन या सार्वजनिक भवन जो 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के हैं उनमें रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को लेवें। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की 24 ग्राम पंचायतों में 29 गांवों को चयनित किया गया है। यहां 1804 कार्य स्वीकृत किए इनमें से 1641 की वित्तीय स्वीकृति जारी कर चालू किए जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता वाटर रिसोर्स विनोद चौधरी, उपवन संरक्षक डॉ. ख्याति माथुर के साथ ही संबंधित कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
वार्षिकोत्सव में हुए सांस्कृतिक आयोजन
जैसलमेर . सेवा भारती जैसलमेर के बाल संस्कार केन्द्र भील बस्ती में रविवार को वार्षिकोत्सव हुआ। जिला मंत्री हीरालाल साधवानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीत, राजस्थानी गीत, भजन, नृत्य व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर नाट्य प्रस्तुत किया। सेवा भारती के उपाध्यक्ष डॉ. दामोदर खत्री ने सेवा भारती के उद्दयों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चंद्रभान खत्री ने जिले में संचालित संस्कार केन्द्रों की जानकारी दी। नगर परिषद सभापति कविता खत्री, गायत्री परिवार के रमेश छंगाणी, चिरंजीलाल सोनी, जिलामंत्री हीरालाल साधवानी, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चावड़ा ने संबोधित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिलासंघचालक त्रिलोकचंद्र खत्री, जिला कार्यवाह भगवतदान, नगर संघचालक पूराराम, विद्या भारती के प्रांत मंत्री अमृतलाल दैया, सेवा भारती के विभाग मंत्री बृजवल्लभ जगाणी, सेवाभारती के गिरधरलाल भाटिया, कंवराजसिंह, बिरमाराम, संजय छंगाणी, गायत्री परिवार से मनिषा छंगाणी, बस्ती पार्षद नाथूराम भील, प्रीतमराम, बालमराम, भोजाराम सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारी भावना व पिंकी ने करवाई। मंच संचालन जिला सेवा प्रमुख राजकुमार व रमेश कुमार शर्मा ने किया।
Published on:
03 Apr 2018 06:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
