इस वर्ष जून और जुलाई महीनों में देसी के साथ विदेशी सैलानी गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या में आए। वर्ष २०१५ के जून और जुलाई महीनों में क्रमश: २५८६ और २८३० विदेशी पर्यटक जैसलमेर की सरजमीं पर घूमने आए, उनकी तुलना में इस वर्ष गत जून व जुलाई माह में ४४५५ व ६३७५ विदेशी पहुंचे। अगस्त माह के अधिकृत आंकड़े हालांकि अभी तक नहीं मिल पाए हैं, लेकिन उसमें भी बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी नजर आए थे।