रोबोटिक डॉग स्वतंत्र रूप से खुद को नेविगेट कर सकता है। वाई-फाई या एलटीई के जरिए भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सेना डिजाइन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल सी.एस. मान ने बताया कि 50 मिनट के भारत शक्ति अभ्यास में एलसीए तेजस, एएलएच एमके-4, मोबाइल एंटी ड्रोन सिस्टम, टी-90 टैंक, धनुष, के-9 वज्र, पिनाका भी शामिल होंगे।