26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा

'भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा

2 min read
Google source verification
भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सांयकालीन विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा व केन्द्र सरकार की जनकल्याण योजना एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता पर विस्तार से जानकारी दी। जिला महामंत्री सुशील व्यास ने भारत की मुख्य विचारधारा, हमारी विचारधारा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के पूर्व गांधी विचार लोकमान्य तिलक एवं अरविंद के विचार जिनका अधिष्ठान भारतीयता था, उन्हें पूरी तरह भुला दिया गया। यहां तक कि भारत माता की जय वंदे, मातरम उद्घोष को भी भुला दिया गया। उन्होंने कांग्रेस की ओर से पिछले दरवाजे से भूमंडलीकरण के नाम पर पूंजीवाद को राजनीति में स्थापित कर दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी आराम से ही इसके विरोध में परिस्थितियां बदली। सत्र की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चतुराराम प्रजापत ने की। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभिन्न सत्रो मे दी जा रही जानकारी हमे आमजन तक पहुंचानी है। अगले सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमसिंह नाचना ने बदली परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय पर कहा कि भारतीय जनता पाटी एक विचारनिष्ठ पार्टी है। भू-सांस्कृतिक राष्ट्र अवधारणा हमारे परिवार का मूलभूत तत्व है। हम कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है, कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं राष्ट्रवादी कार्य पद्धति का विकास हमारी विशेषता है। सत्र की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुनराम ओड ने पार्टी की विचारधारा पर अपना पक्ष रखा और धन्यवाद ज्ञापित किया। एडवोकेट विपिन व्यास ने शिविर में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सोशल मीडिया एवम पार्टी के विभिन्न एप्प फेसबुक ट्विटर पर विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम सेवक ने करते हुए सोशल मीडिया की उपादेयता पर जानकारी रखते हुए धंयवाद ज्ञापित किया।
सीमा जन कल्याण समिति के पदाधिकारी शरद व्यास ने मीडिया के व्यवहार एवं उसके उपयोग विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की विशाल फौज है, हमारे पास राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के कार्यक्रम है, लेकिन भाजपा को आरम्भ से ही बदनाम करने के सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वर्ष 2014 और 2019 में देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सेवा अवसर दिया। पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जन कल्कयाणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष शम्भूदान भेलाणी ने कहा कि कांग्रेस किसान विरोधी है, इसको प्रदेश की सत्ता में रहने का हक नहीं है, इसके विपरीत केंद्र सरकार किसान कृषि कल्याण के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को लाभांवित करने के लिए तत्पर है। शिविर के तीसरे अंतिम दिन संगठन संरचना मे हमारी भूमिका पर बाड़मेर जिला संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह तंवर न संगठन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सराहना की। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, प्रशिक्षण शिविर प्रभारी छोटूसिंह भाटी व संयोजक जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली ने आभार जताया।