24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाळो राजस्थान : सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर व सीमा चौकियों पर लगाएगी 25 हजार पौधे

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चारों तरफ रेत के धोरों को हरा-भरा करने की मुहिम के साथ सीमा सुरक्षा बल की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के सहयोग से पौधरोपण की मुहिम की शुरुआत शनिवार को की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 8 Jul 2023, 7:50 PM IST

हरियाळो राजस्थान : सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर व सीमा चौकियों पर लगाएगी 25 हजार पौधे

पोकरण. बीएसएफ परिसर में पौधरोपण करते कमांडेंट एवं उपस्थित अधिकारी व जवान।

पोकरण. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चारों तरफ रेत के धोरों को हरा-भरा करने की मुहिम के साथ सीमा सुरक्षा बल की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के सहयोग से पौधरोपण की मुहिम की शुरुआत शनिवार को की गई। सीमा सुरक्षा बल 87वीं बटालियन परिसर में पौधरोपण के साथ अभियान का आगाज किया गया। बटालियन की ओर से 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सीमा चौकियों व भारत-पाक सीमा पर सर्वाधिक पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा बटालियन परिसर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के किनारे व रामदेवरा गांव के आसपास पौधे लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि मानसून की बारिश के दौरान राजस्थान पत्रिका की ओर से हरियाळो राजस्थान अभियान चलाया जाता है। जिसके अंतर्गत पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाने के साथ उन्हें प्रेरित भी किया जाता है। इसी के अंतर्गत इस वर्ष बीएसएफ की 87वीं बटालियन की ओर से पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के सहयोग से पौधरोपण की शुरुआत की गई है। बटालियन परिसर में शनिवार को सुबह साढ़े 6 बजे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 87वीं बटालियन के कमांडेंट रणवीरसिंह ने नीम का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ द्वितीय कमान अधिकारी अशोक दुबे, के.होमेश्वरसिंह, उपसमादेष्टा बीएल बडिय़ासर, विरेन्द्रकुमार ने भी अपनी ओर से एक-एक पौधा लगाया। उपसमादेष्टा विरेन्द्रकुमार के गत वर्ष 8 जुलाई को पुत्र हुआ था। शनिवार को उसका पहला जन्मदिन भी था। जिस पर विरेन्द्रकुमार ने अपने पुत्र के नाम से भी एक पौधा लगाया। इस मौके पर बटालियन के जवानों की ओर से परिसर में विकसित किए गए गार्डन एवं मुख्य द्वार के आसपास पौधरोपण किया गया।