14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसें खड़ी बीच रास्ते, यातायात व्यवस्था बिगड़ी

- बसों को बाईपास नहीं करने से हो रही है परेशानी
2 min read
Google source verification
jaisalmer

बसें खड़ी बीच रास्ते, यातायात व्यवस्था बिगड़ी

पोकरण. कस्बे में जैसलमेर रोड पर स्थित अस्थाई बस स्टैण्ड पर बीच रास्ते खड़ी बसों से यातायात व्यवस्था लडखड़़ा रही है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि पोकरण से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जयपुर के लिए प्रतिदिन दर्जनों बसों का संचालन होता है। ये बसें जैसलमेर रोड पर स्थित अस्थाई बस स्टैण्ड पर बीच रास्ते खड़ी रहती है। इस दौरान राहगीरों व अन्य वाहन चालकों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार यहां जाम की स्थिति हो जाती है तथा यातायात पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
मेले की भीड़ ने बढाई परेशानी
इन दिनों बाबा रामदेव का मेला चल रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच रहे है। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु पोकरण कस्बे से होकर गुजरते है। ऐसे में कस्बे में यातायातभार बढ गया है। प्रतिदिन गुजर रहे सैंकड़ों वाहनों को इन बसों से खासी परेशानी हो रही है। विशेष रूप से सुबह 11 से 12 बजे के बीच यहां तीन से चार बसें एक साथ लगती है। इस दौरान वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालकों को परेशनी झेलनी पड़ रही है।
इस वर्ष बसों को नहीं किया बाईपास
गौरतलब है कि गत वर्ष जोधपुर-जैसलमेर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गत वर्ष ***** मेले के दौरान पुलिस की ओर से निजी व रोडवेज यात्री बसों को बाईपास किया गया था। जोधपुर व जैसलमेर जाने व आने वाली बसें बाईपास मार्ग व फलसूण्ड रोड होते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड पहुंचती थी तथा यहीं से पुन: रवाना होती थी। इस वर्ष बसों को बाईपास नहीं किया गया। जिससे परेशानी बढ गई है।

स्वीकृत सडक़ निर्माण का कार्य पूर्ण करवाएं
पोकरण. ग्राम पंचायत डिडाणिया के सत्तासर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन प्रेषित कर स्वीकृत रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की है। डिडाणिया की सरपंच गुड्डीदेवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से सत्तासर तक सडक़ निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। यहां पूर्व में कटाण मार्ग भी है। यह सडक़ गोयलों की ढाणी से होते हुए निकलनी है, लेकिन ढाणी के ग्रामीणों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने इस स्वीकृत सडक़ का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की है।