रामदेवरा. बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय मेले के दौरान दर्शनार्थियों के शरीर पर टेटू गुदवाने का शौक से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मेला प्रशासन का अभी तक इस ओर ध्यान नहीं गया है। रामदेवरा मेले में दर्जनों की तादाद में गोदने वाले लोग एक छोटी सी मशीन लेकर लेकर जगह-जगह देखे जा सकते है। यहां हाथ पर नाम, कलाई पर तरह-तरह की डिजाइन गुदवाने का शौक पूरा करते लोगों को देखा जा सकता है।