नेताओं ने किया गांवों का दौरा
पोकरण. कांग्रेस नेताओं ने दो दिन तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की बैठकें ली व उनकी समस्याएं सुनी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सालेह मोहम्मद, युवा नेता फजलदीन माड़वा, आरबखां सनावड़ा ने दो दिन तक माड़वा, भणियाणा, तेलीवाड़ा, बांधेवा, रामपुरिया, जालोड़ा पोकरणा, रामदेवरा, विरमदेवरा, सांकड़ा, अचलपुरा, करणीनगर, कजोई, मेकूबा, भुर्जगढ, पदमपुरा आदि गांवों का दौरा किया।