वे डाल-डाल, ये पात-पात
-तलाशी के दौरान शहर कोतवाल देरावरसिंह को किसी व्यक्ति ने उक्त वाहन के बम्बरों की ढाणी खड़ी होने और कुछ लोगों की ओर से उसमें से कट्टे उतारकर ले जाने की सूचना दी।
-इस दौरान थानाधिकारी सदर को भी सूचना मिली की उक्त गाड़ी गांव में खड़ी है और दूसरी गाड़ी में कट्टे भरवाए जा रहे हैं, जिनमें डोडा पोस्त है।
-जिस पर सदर थाना की टीम रवाना हुई तो भागू का गांव फांटा से पहले सूचना मिली की कट्टों से भरी गाड़ी रिदवा की तरफ चली गई है।
-थानाधिकारी सदर मय स्टाफ के रिदवा की तरफ जाने लगे तो सामने से वांछित गाड़ी आती हुई दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर वह सरकारी गाड़ी के बम्फर के टक्कर मारती हुए आगे निकल गई।
-चालक गाड़ी को जोधपुर रोड की तरफ भगा ले गया फिर कंट्रोल रूम को सूचना दी व नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन तेज आंधी के कारण गाड़ी फिर निकल गई।
-इस दौरान गांव बम्बरो की ढाणी गाड़ी पहुंच गई, जिसके गांव के लोगों ने घेर रखा था।