4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की सर्दी से राहत, दिन में छाए बादल

जैसलमेर में कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी के दिन फिलहाल चले गए हैं। लगातार दूसरे दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का दौर जारी रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 25;

जैसलमेर में कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी के दिन फिलहाल चले गए हैं। लगातार दूसरे दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का दौर जारी रहा।

दिन में आकाश में बादल छाए रहने से गत गुरुवार के मुकाबले धूप की तल्खी ने नहीं सताया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 29.3 व 8.3 डिग्री रहा था। शुक्रवार को दिन की शुरुआत से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रहने से धूप की किरणें प्रखर नहीं हो पाई। दोपहर में भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहें। धूप के नहीं खिलने से लोगों को गर्मी के मौसम जैसा अहसास नहीं हुआ। शाम के समय सर्दी जरूर महसूस हुई लेकिन उसमें असहनीय होने वाला अनुभव नहीं था। आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी अंदाज का रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रात की सर्दी में भी कमी आई है।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग