
चांधन क्षेत्र के भोजका स्थित खजूर फार्म में रविवार को दोपहर अचानक लगी आग से बड़ी संख्या में पौधे जलकर नष्ट हो गए। करीब छह-सात घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। जानकारी के अनुसार भोजका में खजूर फार्म स्थित है। इसके ऊपर से हाइटेंशन विद्युत तारें निकलती है। रविवार को दोपहर फार्म हाऊस के ऊपर से निकल रही हाइटेंशन विद्युत तारों में चिंगारियां निकली और नीचे लगे खजूर के पौधों में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास स्थित बड़ी संख्या में खजूर के पौधे आग की चपेट में आ गए और लपटें उठने से धू-धू कर जलने लगे। अचानक लगी आग से यहां कार्यरत कार्मिकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी। साथ ही पानी व रेत डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने डिस्कॉम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। सूचना पर जैसलमेर नगर परिषद, सिविल डिफेंस व पोकरण नगरपालिका से चार दमकल मौके पर पहुंची। साथ ही आस पड़ौस से ट्रैक्टर टंकियों से पानी लाया गया। इसके बाद करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। आग से बड़ी संख्या में खजूर के पौधे जलकर नष्ट हो गए। गौरतलब है कि खजूर फार्म के ऊपर से निकल रही हाइटेंशन विद्युत तारों के कारण आए दिन चिंगारियां निकलती है और आग लग जाती है। बीते एक साल में यहां आग की आठ-नौ घटनाएं हो चुकी है।
Published on:
26 May 2024 09:03 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
