जैसलमेर। बेहतर जिंदगी जीने और धार्मिक आजादी की चाह में पाकिस्तान के घोटकी जिले से निकले 17 वर्षीय रवि कुमार और उसकी 15 वर्षीय पत्नी शांति बाई की थार के रेगिस्तान में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवि बीते डेढ़ वर्ष से भारत का धार्मिक वीजा पाने के लिए आवेदन कर रहा था, लेकिन अस्वीकृति मिलने के बाद उसने पैदल ही सीमा पार करने का दुस्साहस किया।