25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER CRIME NEWS- रामगढ़ से जोधपुर जा रही बस में लगाई आग, फिर सडक़ पर निकली ऐसी चीख कि…

रूट विवाद के चलते बस को आग के हवाले किया-भागू का गांव फांटा पर जलाया बस को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 14 Feb 2018, 11:32 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika enws

रामगढ़ से जोधपुर जा रही थी लोक परिवहन सेवा की बस
जैसलमेर. निजी बस ऑपरेटरों की रूट को लेकर चल रही ‘खटपट’ ने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया। रामगढ़ से वाया जैसलमेर जोधपुर के लिए अलसुबह रवाना हुई राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस को अज्ञात जनों ने जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 पर आए भागू का गांव फांटा के पास ज्वलनशील पदार्थ छिडकक़र आग के हवाले कर दिया, जिससे बस पूरी तरह से जल गई और उसका ढांचा ही बचा रह गया। यह घटना बुधवार तडक़े करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।पुलिस ने इस संबंध में तीन-चार जनों को हिरासत में भी लिया है।

बढ़ रही वारदातें
-जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के रूटों को लेकर निजी बस ऑपरेटरों के बीच विवाद की घटनाएं टकराव का रूप ले रही हैं।
-पिछले अर्से के दौरान पोकरण, भणियाणा और फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों में निजी बसों में तोडफ़ोड़ तथा उन्हें आग के हवाले करने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
-जोधपुर, जयपुर , उदयपुर आदि रूटों पर चलने वाली निजी बसों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा भी टकराहट का कारण बन चुकी है।


ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं
बस जलाने की यह घटना सरासर गुंडागर्दी है और इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में पूर्व में भी ऑपरेटरों के आपसी विवाद के चलते बसों को जलाने अथवा तोडफ़ोड़ के मामलों में पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है, वैसा ही इस प्रकरण में भी किया जाएगा।
-गौरव यादव, पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर