
Weather Forcast: स्वर्णनगरी में मौसम एक बार बदला है और उमस ने सताना शुरू कर दिया है। दिन भर आकाश में बादलों का जमघट लगा रहने के बावजूद गुरुवार को हवा में 57 से 89 प्रतिशत तक नमी रहने के चलते लोगों के पसीने छूटते रहे। तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 34.7 व 26.7 डिग्री रहा था। सुबह 9 बजे के बाद करीब हल्की धूप खिली और उसके बाद दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला। सायंकाल पूरे आकाश में बादल छा गए। दक्षिणी दिशा से 10 से 12 किलोमीटर की गति से हवाएं चली। यही हवाएं मानसून में रुकावट भी साबित हो रही हैं। आगामी सोमवार तक मौसम कमोबेश इसी प्रकार का बना रहने वाला है। बारिश के आसार इस दौरान नहीं है। हवा में नमी बढऩे से उमस का असर बढ़ रहा है। पंखें व कूलर भी पसीने से निजात दिलाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
Published on:
31 Jul 2025 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
