25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोड़ी पार्श्वनाथ भगवान एवं दादा गुरुदेव की ध्वजाएं विधिवत आरोहित

जैन ट्रस्ट जैसलमेर के नेतृत्व में गोड़ी पार्श्वनाथ भगवान गंगासागर और ग्रामीण बस स्टैंड स्थित दादावाड़ी में स्थापित दादा गुरुदेव के चरण बिंबों का विधिवत पूजन कर ध्वजा आरोहित की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

जैन ट्रस्ट जैसलमेर के नेतृत्व में गोड़ी पार्श्वनाथ भगवान गंगासागर और ग्रामीण बस स्टैंड स्थित दादावाड़ी में स्थापित दादा गुरुदेव के चरण बिंबों का विधिवत पूजन कर ध्वजा आरोहित की गई। गंगासागर स्थित गोड़ी पार्श्वनाथ भगवान एवं अधिष्ठायक देव की 217वीं ध्वजा का लाभ फूंदीबाई हरीसिंह कोठारी एवं दयावती जैन की स्मृति में मधुबाला विजय सिंह, रूपल पवन कुमार एवं पंकजसिंह कोठारी परिवार ने लिया। दादा गुरुदेव की अमर ध्वजा धाईदेवी कुंदनमल राखेचा की स्मृति में मंजूदेवी पारसमल, गजेन्द्र कुमार, सितेष कुमार, कुनाल, युवराज, कनिका, जीनल और बेटा-पोता स्व. मूलचंद राखेचा परिवार ने लिया। क्षेत्रीय सभापति महेंद्र भाई बाफना ने बताया कि ज्येष्ठ वदि पंचमी संवत 1866 में गोड़ी पार्श्वनाथ भगवान के चरण बिंब एवं अधिष्ठायक देव की स्थापना हुई थी। चरण बिंब की स्नात्र पूजा एवं अष्टप्रकारी पूजन में संपूर्ण संघ के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। इसके बाद दादा गुरुदेव की वृहद पूजा में पार्श्व महिला मंडल और जिन कुशल मनोज्ञ महिला मंडल ने विधिवत पूजन किया और भजनों का सामूहिक गान प्रस्तुत किया। लाभार्थी परिवार ने शुभ मुहूर्त में जिन कुशल गुरु बिंब के शिखर पर पुण्याहाम प्रीहंताम के नाद के साथ ध्वजा आरोहित कर विश्व शांति की कामना की। संपूर्ण जैन संघ ने लोक कल्याण के लिए गुरु इकतीसा का पाठ भी किया। इस अवसर पर जैन ट्रस्ट जैसलमेर के ट्रस्टी, संपूर्ण संघ, जिन कुशल युवा मंडल तथा खरतरगच्छ युवा परिषद के सदस्य उपस्थित रहे और पूजन का लाभ प्राप्त किया।