
इन दिनों चल रहे ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर विश्व के सभी देशों में लोगों में चिंता बनी हुई है। इसी तरह फ्रांस से रामदेवरा भ्रमण पर आए पेशे से वरिष्ठ सर्जन चिकित्सा फेलों व उनकी धर्मपत्नी सोलो ने होली के अवसर पर रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव से विशेष रूप से प्रार्थना की।
यहां आने के दौरान होली के अवसर पर बाबा से प्रार्थना की कि यह युद्ध रुके और विश्व मे शांति बहाल हो। अन्य देशों के भ्रमण पर आए लोग भी सकुशल अपने घर लौट सकें। बाबा के दरबार में उन्होंने नारियल, कपड़े का घोड़ा, ध्वजा चढाकर विशेष रूप से पूजा अर्चना भी की।
Updated on:
05 Mar 2026 11:01 am
Published on:
04 Mar 2026 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
