
फतेहगढ़ कस्बे में हरित युवा संगठन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए राम वाटिका और सुमेरिया तालाब परिसर में पौधरोपण किया। संगठन मंदिरों, तालाबों, श्मशान भूमि और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर रहा है। इस बार हरयाळो राजस्थान और हरियालों म्हारो गांव अभियान के तहत यह कार्य संपन्न हुआ। खेतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि संगठन ने अब तक अशोक, पीपल, बरगद, नीम, खेजड़ी, अर्जुन, गुलमोहर, टाली, कनेर सहित अनेक किस्मों के सैकड़ों पौधे लगाए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि आने वाले वर्षों में गांव को और अधिक हरा-भरा बनाया जाए। इस अवसर पर सुमेरिया तालाब परिसर में दो नई वाटिकाएं तैयार की गईं, जिन्हें भगवानराम और शिव के नाम समर्पित किया गया है। संगठन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों के समीप हरियाली विकसित कर वातावरण को पावन और शुद्ध बनाना भी है। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भोजराजसिंह राजगुरु, वरिष्ठ अध्यापक सुरेंद्रसिंह भाटी, प्रकाशसिंह राजगुरु, भवानीसिंह, जालमसिंह, कैलाससिंह मुथर, जगदीशसिंह, सवरूपसिंह राजगुरु, पुखराजसिंह, वासू मंगलम, जालमसिंह राजगुरु सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Published on:
13 Jul 2025 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
