10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: कार और पिकअप की टक्कर में गुजरात के युवक की मौत, दोस्तों के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे

Car And Pickup Collision: जैसलमेर के सड़क हादसे में गुजरात निवासी युवक की मौत हो गई। रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार और पिकअप में टक्कर हो गई जिसमें 1 युवक की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Car Accident

हादसे के बाद कार की हालत (फोटो: पत्रिका)

राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए एक सड़क हादसे में गुजरात निवासी युवक की मौत हो गई। हादसा जैसलमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिसमें एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में सवार श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार 1 युवक गंभीर घायल हो गया जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

दोस्तों के साथ जा रहे थे रामदेवरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुजरात के गांधीनगर निवासी कुवरभाई अपने दोस्तों के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में जैसलमेर रोड पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। हादसे में कार सवार मेघाभाई, देवजीभाई और मुन्नाभाई को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद बीजेपी नेता श्रवण पूनिया और ग्राम विकास अधिकारी तनसिंह लूणा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कुवरभाई को मृत घोषित कर दिया और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

पिकअप चालक फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों की कार से निकलने में मदद की और पुलिस के साथ एम्बुलेंस टीम को भी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसआई बस्ताराम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और टक्कर किस वजह से हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य भी जुटा रही है।