10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुई हीमोग्लोबिन की जांच, आयरन टेबलेट्स का वितरण

-अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम, शक्ति दिवस का हुआ आयोजन्र

less than 1 minute read
Google source verification
हुई हीमोग्लोबिन की जांच, आयरन टेबलेट्स का वितरण

हुई हीमोग्लोबिन की जांच, आयरन टेबलेट्स का वितरण

हुई हीमोग्लोबिन की जांच, आयरन टेबलेट्स का वितरण
-अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम, शक्ति दिवस का हुआ आयोजन्र
जैसलमेर. अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों किशोर-किशोरियों , प्रजनन उम्र की महिलाओं , गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनीमिया की दर को कम करने के लिए मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि जिले के प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ वैलनेस सेंटर्स, राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर 7 जून माह के प्रथम मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया गया।

शक्ति दिवस का हुआ आयोजन्र

डॉ. साहू ने बताया कि शक्ति दिवस पर अनीमिया स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबीन की जांच, अनीमिया का उपचार, आयरन सिरप व टेबलेट्स का वितरण, अनीमिया संबंधी जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए गतिविधियों का आयोजन चिकित्सा संस्थानों व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की ओर से शक्ति दिवस के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की मॉनिटरिंग की गई।

हुई हीमोग्लोबिन की जांच, आयरन टेबलेट्स का वितरण

डॉ. साहू ने बताया कि शक्ति दिवस पर चिकित्सा संस्थानों में 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, 5 से 9 वर्ष तक के बच्चों, 10 से 19 वर्ष के किशोर- किशोरियों, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को लाभार्थी के रूप में तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नही जाने वाली सभी किशोरी बालिकाएं और 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को शक्ति दिवस पर आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।